Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्या है...! है ये दांतो का पीलापन का कारण जाने विशेष रूप में जानकारी....! और इसके उपाए...!





दांतों का पीला पन आज के टाइम में एक आम बात है। जो चहरे की सुंदरता को प्रभावित करता है ! कई बार दात का पीलापन हमे खुलकर हसने से रोकता भी है !गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर देते हैं ! इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। इसके अलावा खाने की चीजों के लगातार इस्तमाल, बढ़ती उम्र या ज़्यादा दवाइयों का सेवन भी दांतों के पीलेपन के कारण हो सकते हैं। जानकारी के अभाव में दांतों को clean करने के लिए लोग तरह तरह के केमिकल्स का प्रयोग करते हैं। इसका भी दांतों पर बुरा असर पड़ता है। खाने की गलत आदत भी दात को पीला बना देती हैं। चाय(Tea), कॉफी (coffee), सॉफ्ट ड्रिंक्स के अधिक सेवन से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। Vitamin D की कमी से भी problem आती है।


दांतों कि सफाई के लिए क्या क्या उपाए करना चाहिए...!


तुलसी (Basil) - तुलसी में दांत का पीलापन दूर करने की Amazing capacity पाई जाती है। साथ ही तुलसी मुंह और दांत के रोग से भी सुरक्षित रखती है! तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।


गाजर (carrot) - गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमे मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।


नींबू (Lemon) - नींबू एक ऐसी चीज़ है जो मुंह की लार में वृद्धि करता है। इसलिए यह दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें।


नीम (Azadirachta indica) - नीम का उपयोग प्राचीन काल से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। रोज नीम के दातून से मुंह धोने पर दांत के रोग नहीं लगता है ..!


संतरे के छिलके (Orange peel) - संतरे के छिलके एवं तुलसी के पत्ते को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद Vitamin C और Calcium के कारण दांत मोती जैसे चमकते है


बेकिंग सोडा (Baking सोडा) - ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ कर। इससे दांतों पर जमी पीली पर्त धीरे-धीरे साफ हो जाती है। बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से भी दांत साफ हो जाते हैं।


टमाटर (Tomatoes) - टमाटर Vitamin C से भरपूर होता है। टमाटर का रस दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है। टमाटर के रस से दांतों पर मसाज करें। कुछ देर बाद ब्रश करें।


विनेगर (Vinegar) - 1 spoon जैतून के तेल में Apple विनेगर मिला लें। इस मिश्रण में अपना टूथब्रश डुबाएं और दांत पर हल्के-हल्के घुमाएं।




Post a Comment

0 Comments